Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

राहुल गांधी पहुंचे पंचमढ़ी,सीनियर नेताओं के साथ की मीटिंग : कांग्रेस जिला अध्यक्षों को करेंगे संबोधित

Kailash Gupta

Sat, Nov 8, 2025
Post views : 210

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के पचमढ़ी में प्रदेश के सीनियर लीडर्स की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी संगठन के नीचे लेवल तक मजबूत करने की नसीहत दी। उन्होंने किसानों और आम जनता से समस्याएं उठाने और पार्टी संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात सीनियर नेताओं से कही।

राहुल गांधी के साथ मीटिंग में पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव, पूर्व नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और अशोक सिंह मौजूद रहे।

राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में भी शामिल हुए। जहां उन्होंने जिला अध्यक्षों से संवाद किया।

साथ ही पार्टी संगठन को मजबूत करने और मिशन 2028 के तहत सरकार बनाने का लक्ष्य देकर जुट जाने को कहा है। राहुल गांधी कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के परिजन के साथ डिनर भी करेंगे।

इससे पहले राहुल गांधी शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे पचमढ़ी पहुंचे। वे हेलीपैड से सीधे होटल हाईलैंड के लिए रवाना हो गए। राहुल गांधी शनिवार और रविवार को पचमढ़ी में रहेंगे। रात्रि विश्राम पंचमढ़ी में करेंगे। राहुल गांधी रविवार सुबह

10.20 बजे हेलिकॉप्टर से भोपाल के लिए रवाना होंगे। इसके बाद दिल्ली रवाना होंगे।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे भी पचमढ़ी आ सकते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन