Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

सर्व ब्राह्मण समाज ने रैली निकाल कलेक्टर व एसपी को ज्ञापन दिया : 23 जनवरी शुक्रवार भोजशाला माता सरस्वती मंदिर में बसंत पंचमी पर दिन भर अखंड पूजा आराधना करने की मांग

Kailash Gupta

Sat, Jan 10, 2026
Post views : 311

धार।सर्व ब्राह्मण समाज धार द्वारा 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी पर मां सरस्वती मंदिर भोजशाला में सूर्योदय से सूर्यास्त तक अखंड पूजा को लेकर कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन दिया गया।

जिलाधीश व पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में ब्राह्मण समाज ने धार नगर में दिनांक 23 जनवरी 2026 (शुक्रवार) को बसंत पंचमी पर माँ सरस्वती जन्मोत्सव को निर्विघ्न संम्पन्न करवाने की मांग की गई । सम्पूर्ण हिन्दु समाज की ओर से इस ज्ञापन के द्वारा जो मांग की जा रही है, उस अनुसार आदेश दिनांक 07.04.2003 की मुल भावना जिसमे बसंत पंचमी की तिथि के दिन सम्पूर्ण हिन्दु समाज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक पुजा अर्चना का अधिकार देता है उस पुजा के अधिकार का शासन के माध्यम से पालन करवाया जाना सुनिश्चित हो, माँ की अखण्ड पुजा हो ऐसी मांग करता है। उक्त व्यवस्था निर्मित होने पर धार की शांती एवं सुरक्षा बनी रहेगी।

इस मौके पर ब्राह्मण समाज के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र जोशी,श्रीकांत द्विवेदी,गोपाल शर्मा,राजेश शुक्ला,राजेन्द्र शर्मा,कृष्ण जोशी, डी के उपाध्याय,अनिल इंडुलकर,शरद जोशी,सुनील कात्यानी,गोटू शुक्ला,तरुण जोशी, मनीष भार्गव,जितेन्द्र पंड्या, सुनील शर्मा,नमन रावल, पुनीत तिवारी,चेतन शर्मा (सरगम),राजा शर्मा,सूर्य दुबे,अक्षत त्रिवेदी, पियुष मंडलोई, किशन त्रिवेदी एवं सर्व ब्राह्मण समाजन उपस्थिति रहा।

उक्त जानकारी भोज उत्सव समिति के मीडिया प्रमुख मोहन राठौर ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन