बदनावर पुलिस ने किया खुलासा : एक्सीडेंट का रूप देकर हत्या का प्रयास करने की साजिश
Kailash Gupta
Mon, Jan 5, 2026
बदनावर। दिनांक 30 दिसंबर को सुबह 9 बजे बदनावर से बडनगर जाते वक्त उज्जैन बदनावर फोरलेन पर फरियादी विशाल पिता गजेन्द्र परमार निवासी बोरखेडा हाल, बदनावर को बिना नम्बर की फ्रोन्स कार द्वारा जान से मारने की नियत से टक्कर मार दी गई। उक्त प्रकरण में पुलिस अधीक्षक धार के निर्देशानुसार एसडीओपी बदनावर के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी अमित सिहं कुशवाह के नेतृत्व में टिम गठित की गई। जिसमें जांच के दौरान तथ्य सामने आये कि दिनांक 30 दिसंबर को फरियादी विशाल परमार को जान से मारने की नियत से आरोपियों ने फ्रोन्स कार द्वारा टक्कर मारी उक्त प्रकरण में जांच के दौरान पता चला की आरोपी बलराम जाट की लड़की को फरियादी का भाई ने भगाकर शादी कर ली थी। जिससे नाराज होकर लड़की का पिता आरोपी बलराम जाट व उसका चचेरा भाई जितेन्द्र जाट निवासी घुडावन थाना इंगोरिया जिला उज्जैन द्वारा षडयंत्र रचकर डेढ़ लाख रूपये में फरियादी विशाल को मारने की सुपारी आरोपी दिपक पिता दरबार सिंह भाटी निवासी घुडावन, संदीप पिता दिनेश कुमावत ग्राम पिपलिया हामा, रूपेश पिता भगवान राठौर निवासी बोरखेडा भल्ला एवं विशाल पिता नरेन्द्र वर्मा निवासी बोरखेडा भल्ला जिला उज्जैन को दी गई। आरोपियों ने षड्यंत्र रच कर एक्सीडेंट का रूप देकर फरियादी विशाल परमार को दिनांक 30 दिसंबर को जान से मारने की नियत से टक्कर मारकर दी। जिसमे थाना बदनावर में अप.क्रमांक 04/2026 धारा 109 (1), 3 (5), बीएनएस व एससी एसटी एक्ट का अपराध कायम कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
उक्त घटना का खुलासा करने में थाना बदनावर निरीक्षक अमित सिंह कुशवाह, सउनि संजय मिश्रा सउनि सुरेश सिंह कुशवाह, प्रआर. योगेश शर्मा, प्रआर. संदीप चौरसिया, आर. शैलेन्द्र भदौरिया, आर. सचिन, आर. धर्मेन्द्र आर. हरिमोहन त्यागी, आर. छोटूलाल परमार, आर. विवेक सुभाष, आर. संदीप धाकड, सायबर सेल धार से प्रआर. सर्वेश एवं आर. प्रशांत की टीम का विशेष योगदान रहा।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन