Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

कानवन ब्लॉक कांग्रेस की बैठक : कांग्रेस ने NEET पेपर लीक के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का किया पुतला दहन

Kailash Gupta

Sat, May 16, 2026
Post views : 177

बदनावर। कानवन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेन्द्र गोयल के नेतृत्व में मंडलम अध्यक्षों एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष स्वतंत्र जोशी, विधानसभा प्रभारी राकेश अहीरवार, संगठन महामंत्री परितोष सिंह राठौर, पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी कमल सिंह पटेल तथा विधायक भंवर सिंह शेखावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।

सभी वरिष्ठ नेताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने के संबंध में अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष के कार्यों एवं संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा भी की गई।

बैठक के पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देशभर में सामने आए NEET परीक्षा पेपर लीक एवं शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरोध में केंद्रीय शिक्षा मंत्री “धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया। इसके साथ ही महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मांग की गई कि शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफ़ा लिया जाए तथा पेपर लीक में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

इस अवसर पर जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष राजेश पवार, जिला सेवा दल अध्यक्ष जितेन्द्र जोशी,शरद सिंह सिसोदिया,श्याम अग्निहोत्री,बाबूलाल जाट, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष चंदन भूरिया,सोनू जाट अभिषेक पाटीदार , आत्माराम जाट,अभय लाला,जगदीश बना सनौली,ईश्वर सिंग भातबमंदा चंदन भूरिया यश मोदी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नेता उपस्थित रहे।

संचालन राजेश राठौड़ ने किया।

कांग्रेस पार्टी ने स्पष्ट कहा कि देश के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और छात्र हितों की रक्षा के लिए पार्टी सड़क से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन