माध्यमिक शिक्षा मंडल ने : 2026 बोर्ड परीक्षा के टाइमटेबल में किया बदलाव देखे कौन से विषयों की तारीखें हुई चेंज
Kailash Gupta
Tue, Jan 13, 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 2026 में होने वाली 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। इस बदलाव के तहत परीक्षा की तारीखों में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही कुछ विषयों के आयोजन का क्रम भी बदला है। सभी स्कूलों को यह निर्देश दिए गए हैं कि वे छात्रों तक यह जानकारी शीघ्र पहुंचाएं।

नई तारीखों की जानकारी
संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं का हिंदी का पेपर जो पहले 11 फरवरी 2026 को था, अब 6 मार्च 2026 को आयोजित किया जाएगा। वहीं, कक्षा 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी के बजाय 6 मार्च 2026 को होगी।
कक्षा 12वीं का हिंदी पेपर भी अब 7 फरवरी 2026 की जगह 7 मार्च 2026 को होगा। इन सभी परीक्षाओं का समय सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक रखा गया है।
कक्षा 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से होगी शुरू

संशोधित टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश
बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि वे नया टाइमटेबल तुरंत साझा करें। यह नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से किया जाएगा। साथ ही, इसे बोर्ड की वेबसाइट www.mpbse.nic.in पर डाउनलोड के लिए भी उपलब्ध करवा दिया गया है। अब छात्र इसे आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन