Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

विश्व शांति के लिए : पूरे विश्व के साथ ही बदनावर में भी हुए नवकार महामंत्र के जाप

Kailash Gupta

Fri, Apr 10, 2026
Post views : 225

बदनावर। विश्व नवकार मंत्र दिवस पर लोकशाह मांगलिक भवन पर विश्व शांति की कामना के लिए अंतर्राष्ट्रीय जीतो फेडरेशन के माध्यम से द 9 अप्रैल मंगलवार को पूरे विश्व में एक साथ एक ही समय सुबह 8:01 बजे से नवकार मंत्र जाप का आयोजन किया गया। इसी तारतम्य में बदनावर सकल श्री संघ द्वारा नवकार मंत्र के जाप का आयोजन किया गया जिसमें पूज्य महासति धैर्यप्रभाजी महाराज साहब, पूज्या श्री पुण्यशीलाजी महाराज साहब एवं पूज्या महासती सुनीताजी महाराज साहब का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ, निर्धारित समय पर जाप हुए इसके पश्चात पूज्या महासती सुनीता जी मा.सा ने फरमाया कि नवकार मंत्र एक शाश्वत मंत्र है इसका ना आदी है ना अंत है ये अनादिकाल से है और आगे अनादि तक रहेगा, साथ ही इस मंत्र का कोई रचयिता नहीं है। पूज्या महासती पुण्यशीलाजी मा.सा.ने फरमाया कि नवकार की महिमा का वर्णन आगम में भी है फरमाया और जो इसको जपते जपते आपको अगर उत्कृष्ट रसायन आए तो तीर्थंकर नाम गोत्र कर्म का बंध भी हो सकता है इतना महान है ये नवकार महामंत्र, इस अवसर पर बड़ी संख्या में सकल जैन श्री संघ से श्रावक, श्राविका ने उपस्थित होकर सामयिक सहित सामूहिक जाप किए एवं विश्व शांति का संदेश दिया। जाप में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष मुकेश विनायक्या, श्री मूर्तिपूजक जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष राजमल सूर्या, श्री दिगम्बर जैन श्री संघ के अध्यक्ष राजेश मोदी, श्री समतामार्गी जैन संघ के अध्यक्ष सुनील कांठेड़ की उपस्थिति रहे ।ए राजेंद्र(बब्बू) सराफ ने आभार प्रकट किया। समाजसेवी विजय बाफना ने अपनी विशिष्ट सेवा प्रदान करी आयोजन के लिए एवं प्रभावना का लाभ जीतो फेडरेशन ने लिया गया। जानकारी मीडिया प्रभारी अमित संघवी, वैभव चोरड़िया द्वारा दी गई

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन