गो सम्मान आह्वान अभियान : पूरे देश में गो सम्मान के लिए चरणबद्ध चलाया जाएगा शांतिपूर्ण अभियान
Kailash Gupta
Fri, Dec 26, 2025
बदनावर। प्राची श्री रिसोर्ट में बुधवार को गौ सम्मान आह्वान अभियान को लेकर बैठक हुई। प्रधान संरक्षक गोमाता आद्यशक्ति मां सुरभि अध्यक्ष नंदी बाबा नीलमणि वृषभदेव की अध्यक्षता में हुई बैठक में नगर व तहसील के गौभक्त व मातृशक्ति सम्मिलित हुई।
अभियान का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार और देश के सभी राज्यों की सरकारों से राष्ट्रीय भारतीय संस्कृति के हित में संविधान के दायरे में रहकर अहिंसक तरीके से गौमाता को सेवा गौमाता को उचित अनुदान मिले, भारत से गौहत्या पूरी तरह समाप्त हो और गौमाता को राष्ट्रमाता बनने का मौखिक अधिकार प्रदान करवाना है। साथ ही गोरक्षा संबंधित मुख्य आग्रह गोमाता को राष्ट्र माता के पद पर विराजमान करें, गोमाता को सम्मान मिले, गो रक्षा हेतु केंद्रीय कानून बने। साथ ही सभी राज्यों में निराश्रित गोविंद सेतु सत्यजीत गोशाला का अनुदान प्राप्त हो। जिससे निराश्रित गोवंश की उचित सेवा हो, चारे की उचित कीमत तय की जाए, चारे के अवैध भंडारण पर रोक लगे। घास का उपयोग केवल आहार और पशु आहार के रूप में हो। फैक्ट्रियों में चारे को जलाने पर प्रतिबंध लगे। देशभर में आरक्षित गोचर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करने की कार्रवाई हो। गोचर विकास बोर्ड की स्थापना हो, गोचर भूमि का उपयोग केवल गोशाला संचालक और गोचरण के लिए ही हो।
बैठक में बताया कि पांच माह दिसंबर, जनवरी, फरवरी, मार्च, अप्रैल तक में इस अभियान की प्रमुख मांगों का प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क करना है। इसके बाद 27 अप्रैल 2026 को उसे क्षेत्र के सभी को भक्तों एवं संतों के साथ मिलकर उस जिले में जितने भी तहसील मुख्यालय है वहां जाकर तहसीलदार अथवा एसडीएम को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम प्रार्थना पत्र देंगे। इसके पश्चात तीन महा प्रतीक्षा करेंगे तथा राज्य सरकार और केंद्र सरकार की ओर से आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम नहीं मिलने पर पूर्ण 27 जुलाई को प्रार्थना पत्र देंगे। आशा अनुरुप उत्तर और परिणाम न मिलने पर वर्षभर में प्रार्थना पत्र देंगे। सभी प्रार्थना पत्र देने के बाद भी आशा अनुकूल उत्तर और परिणाम न मिलने पर सभी राज्यों के 5000 तहसील और 750 जिलों की नियुक्त किए गण संत और गोभक्त एक महीने की तैयारी करके अधिकाधिक गो प्रेमियों को लेकर 27 फरवरी 2027 को दिल्ली पहुंचकर शांतिपूर्ण तरीके से संकीर्तन करते हुए गो सेवा को सुरक्षा एवं गो सम्मान के लिए केंद्र सरकार से नियमित पत्र लेखन के माध्यम से आङ्खन करेंगे जो 15 अगस्त 2027 तक चलेगा। इसके बाद भी कोई हल नहीं मिलने पर 16 अगस्त 2027 को पांच-पांच गो भक्त और संत आमरण अनशन पर बैठेंगे। यह क्रम गोसेवा, गो सुरक्षा, गो सम्मान मिलने तक जारी रहेगा। बैठक में क्षेत्र की समस्त गौ शाला सदस्य, सामाजिक धार्मिक संस्था सदस्यगण एवं नगर के सभी गोभक्त उपस्थित रहे। सभी गोभक्तों से गो सम्मान आह्वान अभियान से जुड़ने और तन-मन-धन से कार्य करने का संकल्प दिलाया। बैठक में एक जिला टीम का भी गठन किया गया। जो बाद में तहसील एवं ग्राम स्तर तक इस अभियान को आगे चलाने के लिए समिति का गठन करेंगे साथ ही सभी सदस्यगणों ने शपथ ली!
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन