एमपी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने लगाए आरोप : प्रधानमंत्री स्किल इंडिया में 9200 करोड़ का घोटाला- सिंघार
Kailash Gupta
Tue, Dec 30, 2025
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में घोटाले का आरोप लगाया है। उमंग सिंघार ने कैग रिपोर्ट का हवाला देते हुए सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट किया हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की स्किल इंडिया स्कीम में 9200 करोड़ का घोटाला हुआ है।

9,200 करोड़ से अधिक का घोटाला
प्रधानमंत्री स्किल इंडिया/PMKVY योजना युवाओं को कौशल और रोजगार देने के लिए शुरू की गई थी। इस योजना में 9,200 करोड़ से अधिक का घोटाला सामने आया है।
2015–2022 के बीच 1.32 करोड़ युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए 10,194 करोड़ जारी हुए थे, लेकिन 18 दिसंबर 2025 को संसद में पेश CAG की परफॉर्मेंस ऑडिट ने योजना की अनियमितताओं को उजागर किया।
एक दिन में कई राज्यों में निरीक्षण
CAG रिपोर्ट के अनुसार, PMKVY 2.0 और 3.0 में 94% से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते फर्जी पाए गए। एक ही बैंक खाता हजारों उम्मीदवारों से जुड़ा था। एक ही फोटो से सैकड़ों लाभार्थी अलग-अलग राज्यों में दिखाए गए। प्लेसमेंट आंकड़े बढ़ा-चढ़ाकर पेश किए गए। बंद या नाममात्र के केंद्रों को सक्रिय दिखाकर युवाओं की ट्रेनिंग दिखा दी गई। एक ही व्यक्ति ने एक दिन में कई राज्यों में निरीक्षण दर्ज किया।
भ्रष्टाचार दबा रही सरकारें
मध्यप्रदेश में 4.7 लाख युवाओं को प्रशिक्षित करने का दावा किया गया। इसमें लगभग 23 करोड़ के गबन की आशंका है। "ना खाऊंगा, ना खाने दूंगा" का दावा करने वाले प्रधानमंत्री के स्किल इंडिया मिशन के नाम पर 9,261 करोड़ की लूट हो गई। केंद्र और राज्य सरकार इस भ्रष्टाचार की जांच करवाने के बजाय इसे दबाने में लगी हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन