Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: जन्माष्टमी पर्व पर श्री गणेश युवा शक्ति ग्रुप द्वारा मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन

Kailash Gupta

Sat, Aug 24, 2024
Post views : 119
बदनावर । श्री गणेश युवा शक्ति ग्रुप द्वारा श्री कृष्णा जन्माष्टमी पर्व पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। आयोजक निशांत सिंह भाटी मित्र मंडल है। ग्रुप के प्रमुख निशांत सिंह ने बताया कि 26 अगस्त सोमवार रात्रि 8 बजे भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी पर्व पर भेरुउखलिया चौराहे पर मटकी फोड़ प्रतियोगिता होगी। जिसमें युवाओं की टोली भगवान श्रीकृष्ण के रूप में मटकी फोड़ेंगी। माखन भर मिश्री से भरी मटकी की ऊंचाई 21 फीट रहेगी। मटकी को फोड़ने वाले ग्रुप को 21 हजार नकद पुरस्कार भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी द्वारा दिया जाएगा। अंधी मटकी फोड़ प्रतियोगिता में आंखों पर पट्टी बांधकर छोटे बच्चे टेढ़े-मेढ़ी चुने की लाइन पर चलकर मटकी तक पहुंचेंगे। मटकी फोड़ने वाले को 5100 नकद पुरस्कार युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसूर्या द्वारा दिया जाएगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन