Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: 21 दिसंबर को बिड़वाल मे होगा अभा सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन, देशभर की 6 प्रसिद्ध टीम लेंगी भाग

Kailash Gupta

Thu, Dec 19, 2024
Post views : 139
बदनावर। श्री बालाजी भक्त मंडल बिड़वाल द्वारा अभा सुंदरकांड पाठ प्रतियोगिता का आयोजन 21 दिसंबर की शाम सात बजे स्थानीय बस स्टैंड पर किया जाएगा। इसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। गांव में उत्सवी माहौल है। गांव को बैनर, पोस्टर एवं भगवा पताकाओं से सजाया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए आमंत्रण पत्रिका गांव में जगह-जगह देकर आयोजन में शामिल होने का अनुरोध किया जा रहा है। इसके अलावा धार्मिक स्थलों के साधु-संतों को भी आमंत्रण दिया जा रहा है। इसके अलावा पड़ोसी जिला रतलाम, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, बड़वानी आदि के भी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर आमंत्रण पत्रिका देकर कार्यक्रम में शामिल होने की विनती की जा रही है। आयोजन की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए हैं, जो जोशखरोश के साथ काम में जुट गए हैं। देशभर की छह टीमें लेंगी भाग गौरतलब है कि प्रतियोगिता में देशभर की प्रसिद्ध छह सुंदरकांड मंडल भाग ले रहे हैं। इनमें गुजरात के नीमखेड़ा का कविराज सुंदरकांड मंडल, दिल्ली के नोएडा का श्रीकुंज भजन मंडल, राजस्थान के भीलवाड़ा से साकेत रामायण मंडल, कोटड़ी से श्री पनघट बालाजी मंडल, जोनपुर उप्र से अंब्रिंश मिश्रा मानस मंडल एवं प्रदेश के खट्टाली की श्रीहरि सत्संग समिति शामिल हैं। मंडल, कोटड़ी से श्री पनघट बालाजी मंडल, जोनपुर उप्र से अंब्रिंश मिश्रा मानस मंडल एवं प्रदेश के खट्टाली की श्रीहरि सत्संग समिति शामिल हैं। इसमें विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 25 हजार, उपविजेता को 15 हजार व तृतीय स्थान पर रहने वाली टीम को 11 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही सांत्वना पुरस्कार के रूप में शेष सभी टीमों को पांच हजार 100 रुपये दिए जाएंगे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन