: 16 तारीख को कांग्रेस करेगी विधानसभा का घेराव, बदनावर से जाएंगे सैकड़ो कार्यकर्ता
Kailash Gupta
Sat, Dec 14, 2024
Post views : 134
बदनावर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 16 तारीख सोमवार को भोपाल में विधानसभा का घेराव करेगी। नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती ने बताया कि कांग्रेस पार्टी द्वारा किसान और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार एवं भ्रष्टाचार के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा का घेराव किया जाएगा।
जिसमें बदनावर से 20 से अधिक फोर व्हीलर एवं एक बस से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्तागण भोपाल जाकर प्रदर्शन में भाग लेंगे। उक्त जानकारी वरिष्ठ कांग्रेस नेता कैलाश गुप्ता द्वारा दी गई।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन