: सी एम राइज़ स्कूल बदनावर के विद्यार्थियों की गौरवशाली उपलब्धियां
Kailash Gupta
Mon, Nov 11, 2024
Post views : 155
बदनावर। सी एम राइस स्कूल शासकीय नंदराम चोपड़ा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बदनावर के विद्यार्थियों द्वारा अपने शैक्षणिक कार्यों के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की है आज सभी राज्य स्तर कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता हेतु चयनित छात्र-छात्राओं का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्पमाला पहनकर उनका स्वागत और अभिनंदन भी किया एवं प्रमाण पत्र प्रदान किये । इस उपलब्धि में विशेष योगदान संस्था के खेल शिक्षक नरेंद्र चौहान ने अपने परिश्रम मार्गदर्शन प्रशिक्षण और श्रीमती बबीता पाल समन्वयक खेल एवं युवक कल्याण विभाग के प्रशिक्षण का रहा है विद्यार्थी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में राज्य स्तर तक चयनित हुए और राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व भी करेंगे।
अंडर 17 आयु वर्ग में कुमारी मधु सिर्वी हैमर थ्रो, कुमारी आंचल पाटीदार 100 मीटर हर्डल/ डिस्क थ्रो, वेदांत मकवाना गोला फेक, अमन चौधरी ट्रिपल जंप, योगिता डोडिया हैमर थ्रो ,अमित चौहान 110 मीटर हर्डल, ऋतुराज पवांर हैमर थ्रो, उर्मिला डोडिया अंदर-19 हैमर थ्रो, अजय डामर अंडर-19 भाला फेक, ,किशोर सिंघारे अंडर 14, 200 मीटर हर्डल जंप।
विशेष उल्लेखनीय है की संस्था की छात्रा कुमारी रिया शर्मा, कक्षा 9 वी राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता जो अगरतला( त्रिपुरा) में 11 दिसंबर को होने जा रही है मध्य प्रदेश जूडो टीम का नेतृत्व करेगी।
आज विद्यालय में खेल शिक्षक नरेंद्र चौहान एवं बबीता पाल के साथ इन सभी विद्यार्थियों का अभिनंदन स्वागत संस्था के प्रभारी प्राचार्य मदनलाल ओहरी व्याख्याता जुगल किशोर प्रजापत, प्रदीप पांडेय् महेश चौहान जितेंद्र रावल, वैभव चौरडिया, अंकित जैन , शुभम बारेट शुभम उपाध्याय, श्रीमती अनीता राठौर , आरती उपाध्याय, सीता मंडलोई, भारती दादोरीया, ललीता अलंसे, कविता पाटीदार, हरेसिंह सोलंकी एवं लेखापाल जगदीश सोलंकी, ने सभी खिलाड़ियों का पुष्पहार पहना कर स्वागत अभिनंदन किया।।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन