Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: सिंहस्थ को देखते हुए उज्जैन-इंदौर के बीच एक और फोरलेन बनेगा, सिंहस्थ बायपास को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा

Kailash Gupta

Wed, Dec 4, 2024
Post views : 164
  भोपाल। प्रदेश की मोहन कैबिनेट ने सिंहस्थ-2028 को देखते हुए इंदौर-उज्जैन में 2312 करोड़ रुपए से ज्यादा के सड़क निर्माण कार्यों को मंजूरी दी है। इसमें उज्जैन सिंहस्थ बायपास को 2 लेन से 4 लेन किया जाएगा। 20 किलोमीटर की इस सड़क के निर्माण की लागत 701 करोड़ होगी। इसके अलावा उज्जैन-इंदौर के बीच 48 किमी का फोर लेन ग्रीन फील्ड रोड बनेगा। 1370 करोड़ की लागत वाली इस सड़क की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। यह सड़क पीथमपुर के औद्योगिक क्षेत्र को भी जोड़ेगी। हिंगोरिया-देपालपुर के बीच टू लेन रोड बनेगी। 32 किमी सड़क के निर्माण की इसके साथ ही एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक में जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर चर्चा की। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीत कालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया। एक हफ्ते की विदेश यात्रा से लौटने के बाद सीएम डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को कैबिनेट बैठक ली। जिसमें जर्मनी और लंदन से मिले 78 हजार करोड़ रुपए के प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। वहीं उद्योग विभाग से संबंधित रियायतों और विधानसभा के शीतकालीन सत्र में पेश होने वाले विधेयकों पर भी मंत्रियों से विचार-विमर्श किया गया।

निवशकों को 884 एकड़ जमीन आवंटन की तैयारी

7 दिसंबर को नर्मदापुरम में होने वाले रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव के दौरान नवकरणीय ऊर्जा के मैन्युफैक्चरिंग पार्ट्स बनाने के लिए 884 एकड़ जमीन निवेशकों को दी जाएगी। पहले 442 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। अब 442 एकड़ जमीन और आरक्षित कर दी गई है। कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि देशभर में 500 गीगावॉट सोलर एनर्जी के लिए काम हो रहा है। इसको लेकर एमपी भी तेजी से काम कर रहा है। इसके लिए नवीकरणीय ऊर्जा में लगने वाली सामग्री के लिए मैन्युफैक्चरिंग पार्क बनाने के लिए एमपी का चयन हुआ है। नर्मदापुरम जिले के बाबई मोहासा में इसके लिए 442 एकड़ जमीन चिह्नित थी। यहीं पर442 एकड़ जमीन और दी जाएगी। इस तरह कुल 884 एकड़ जमीन मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाले निवेशकों को दी जाएगी। इसमें केंद्र सरकार भी सहयोग करेगी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन