: श्री धर्मराज बजरंग व्यायामशाला के तत्वाधान में कल विराट कांटा दंगल का आयोजन होगा
Kailash Gupta
Sat, Dec 25, 2021बदनावर। श्री धर्मराज बजरंग व्यायामशाला के तत्वावधान में कल बस स्टैंड पर निःशुल्क विराट कांटा दंगल का आयोजन होगा। जिसमें पुरुषों की 26 एवं महिलाओं की 5 कुश्तियां होंगी। मिट्टी में होने वाली कुश्ती प्रतियोगिता देसी परंपरा अनुसार होंगी। व्यायामशाला के प्रमुख परमानंद पहलवान एवं पोपसिंह राठौर (पप्पी बना) ने बताया कि कल सुबह 11 बजे सभी पहलवान व्यायाम शाला परिसर में एकत्र होंगे। वहां पहलवानों का सम्मान किया जाएगा। बाद में सभी दंगल स्थल पर पहुंचेंगे। जहां दीप प्रज्वलन के बाद कुश्तीया शुरू होंगी। कार्यक्रम में अतिथि उद्योग मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव, इंदौर की कथा वाचिका साध्वी अरुणा दीदी, मप्र कुश्ती प्रेस एसोसिएशन के संभागीय अध्यक्ष धीरज ठाकुर इंदौर एवं उस्ताद कांजी पहलवान मौजूद रहेंगे। कुश्ती प्रतियोगिता में 25 किलोग्राम से 100 किलोग्राम वजन के पहलवानों के बीच होंगी एवं संभाग केसरी, जिला व तहसील स्तर के पहलवान शामिल होंगे। आयोजन के लिए व्यायामशाला के सदस्य कई दिनों से तैयारी कर रहे हैं।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन