: श्रीसूर्यमुनि चिकित्सालय में दो दिनी निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन
Kailash Gupta
Thu, Nov 14, 2024
Post views : 146
बदनावर। पारूल आयुर्वेद हॉस्पिटल बडौदा की ओर से यहां श्रीसूर्यमुनि स्मृति पारमार्थिक चिकित्सालय में आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं उपचार शिविर का 2 दिनी आयोजन 16 व 17 नवंबर को किया जा रहा है।
शिविर लोकाशाह मांगलिक भवन के पास सूर्यमुनि आयुर्वेदिक अस्पताल में सुबह 10 से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। शरीर में विभिन्न बीमारियों की जांच कर विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आयुर्वेदिक दवाइयां निशुल्क दी जाएगी। जिन मरीजों को बड़ौदा में उपचार के लिए भर्ती करना होगा उन्हें बस द्वारा लाने ले जाने की निशुल्क व्यवस्था के साथ ही रियायती मूल्य पर सभी तरह की जांच एवं उपचार की सुविधा रहेगी। पंचकर्म चिकित्सा, ऑपरेशन, ठहरने व भोजन आदि की भी निशुल्क व्यवस्था रहेगी।
शिविर में इलाज करने के इच्छुक मरीज संस्था अध्यक्ष चंद्रप्रकाश बोकडिया, दिलीप कुमार संघवी, सुरेंद्रकुमार मूणत, मोहनलाल बोकडिया, अशोक संघवी, राजेश जैन फूलजीबा, वैद्य राजकुमार चोपड़ा, दिनेश शर्मा, डॉ दीपशिखा जैन से संपर्क कर सकते हैं। चिकित्सालय व्यवस्था समिति के सदस्यों ने मरीजों से शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन