: शासकीय महाविद्यालय द्वारा एक दिवसीय एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया
Kailash Gupta
Mon, Jan 31, 2022
बदनावर। शासकीय महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा शहीद दिवस के उपलक्ष में एक दिवसीय शिविर का आयोजन प्राचीन नागेश्वर मंदिर में किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ मीनाक्षी ट्रेलर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी के आजादी में अमूल्य योगदान को बताया साथ ही आप ने बताया कि किस तरह से हम गांधी जी की विचारधारा को अपनाकर अपना व्यक्तित्व निखार सकते हैं और देश के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं उसके पश्चात आजादी का 75 वा अमृत महोत्सव रैली का आयोजन महाविद्यालय से प्राचीन नागेश्वर मंदिर तक किया गया नागेश्वर मंदिर में विद्यार्थियों को शहीद गैलरी का भ्रमण कराया गया जहां उन्हें आजादी में योगदान देने वाले महान शहीदों के बारे में बताया गया ।कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमित पाटीदार ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ. डी एस राठौड़ प्रो. अनिल मादावत, डॉ. केशर शर्मा डॉ. चेतना ठाकुर डॉ. भावना यादव श्री कमलेश मेड़ा श्री हेमंन्द्र सिंह फौजदार आदि शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टाफ उपस्थित थे।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन