Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: विधायक शेखावत के कार्यालय के बहार प्रवेशद्वार निर्माण को तोड़ा, सड़क किनारे बनाया जा रहा था द्वार

Kailash Gupta

Fri, Nov 22, 2024
Post views : 139

राजस्व विभाग टीम ने नपा को आंवटित भूमि का भी किया सीमांकन

बदनावर। यहां जनपद पंचायत कार्यालय के सामने स्थित शासकीय रिक्त भूमि पर फैले अतिक्रमण व विधायक कार्यालय के अवैध प्रवेश द्वार निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। यह जमीन गत दिनों कलेक्टर ने नगर परिषद को आंवटित की थी। जानकारी अनुसार यहां क्षेत्रीय विधायक भंवरसिंह शेखावत के कार्यालय के अंदर जाने के लिए एक साइड से सड़क बनाई गई थी। वहां सड़क किनारे फुटपाथ पर लोहे का बड़ा गेट लगाने के लिए नींव डालकर सरिए के कालम खड़े कर दिए गए थे। जिसे जेसीबी मशीन से तोड दिया गया।

नगर परिषद को आवंटित भूमि का सीमांकन शुरू

शुक्रवार को तहसीलदार सुरेश नागर, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव, सीएमओ संतराम चौहान समेत पटवारी, राजस्व अमला व निकायकर्मी की मौजूदगी में नगर परिषद को आवंटित भूमि की नपती का काम भी शुरू किया गया। जिसमे राजस्व टीम ने आंवटित भूमि के चारो ओर से नपती शुरू की। बता दे की कलेक्टर प्रियंक मिश्र ने शापिंग कांप्लेक्स के निर्माण करने समेत दुकाने बनाने आदि विकास कार्यो में लिए यह खसरा क्रमांक 2107/2 क्षेत्रफल 1.697 हेक्टेयर में से क्षेत्रफल 0.697 हेक्टेयर भूमि नगर परिषद को आवंटित की है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन