: विधायक भंवरसिंह शेखावत कृभको के डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए
Kailash Gupta
Tue, Dec 24, 2024
Post views : 135
बदनावर। भारत की दूसरी सबसे बड़ी उर्वरक सहकारी संस्था कृषक भारती को- आपरेटिव लिमिटेड (कृभको) के डायरेक्टर (निदेशक) के चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसमें बदनावर के विधायक भंवरसिंह शेखावत डायरेक्टर के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए। देशभर से कुल 11 डायरेक्टर चुने जाएंगे, जिनमें से पांच निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। शेष छह के लिए पांच जनवरी को मतदान होना है, जबकि आठ जनवरी को दिल्ली में चेयरमैन पद के लिए निर्वाचन होगा। इनका कार्यकाल पांच वर्ष का रहेगा। शेखावत तीसरी बार डायरेक्टर निर्वाचित हुए हैं।
कृभको संस्था में देशभर से कुल 11 डायरेक्टर चुने जाएंगे। प्रत्येक छह राज्यों में से एक-एक प्रतिनिधि चुनकर आता है यानी देश के छह राज्य मिलकर एक-एक डायरेक्टर चुनते हैं। इनमें बदनावर विधायक भंवर सिंहशे खावत को देश के छह राज्यों मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र, उड़ीसा, बिहार, बंगाल और छत्तीसगढ़ की नवनिर्वाचित डायरेक्टर सासोयटियों ने मिलकर डायरेक्टर पद पर निर्विरोध निर्वाचित किया है। वे इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदार थे। इसके अलावा चार और डायरेक्टर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, जबकि शेष छह डायरेक्टर चुनने के लिए पांच जनवरी को दिल्ली में निर्वाचन होगा तथा उसी दिन शाम को इनकी घोषणा भी की जाएगी। सभी डायरेक्टर मिलकर चेयरमैन का चुनाव करेंगे। आठ जनवरी को दिल्ली में चेयरमैन और कमेटियों के लिए चुनाव होगा, जहां भारत सरकार इसका निर्वाचन कराएगी। निदेशक विश्वकराल का कार्यकाल पांच वर्ष का
कृभको खाद व डीएपी की आपूर्ति करती है
नवनिर्वाचित डायरेक्टर भंवरसिंह शेखावत ने बताया कि देशभर में सहकारी क्षेत्र की दो बड़ी संस्थाएं हैं, जिनमें एक है इफको व दूसरी कृभको। ये संस्थाएं देश की सहकारी समितियों में किसानों के लिए खाद और डीएपी की आपूर्ति करती है। इनका यूरिया का उत्पादन यूएई के ओमान में होता है, क्योंकि जो नेचरल गैस इसको बनाने में उपयोग में आती है, वह वही होती है। भारत सरकार का ओमान से समझौता है। वहां उत्पादित यूरिया आधा हिंदुस्तान और आधा विश्व में जाता है। निर्वाचित निदेशक मंडल संचालन करता है। इसके अंतर्गत प्रोडक्शन, वितरण, सिस्टम, रेट के लिए सरकार से निगोसिएशन और ओमान सरकार से भारत का हिस्सा दिलाने का काम करता है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन