Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: वर्षों पुराने बंद पड़े बागेड़ी डेम को किया जा रहा पुर्नजीवित,अमृत 2.0 योजना के तहत 52 लाख लागत से हो रहा कायाकल्प

Kailash Gupta

Thu, Mar 6, 2025
Post views : 147
बदनावर। वर्षों पुराने बागेड़ी डेम को पुर्नजीवित करने का काम यहां नगर परिषद द्वारा शुरू कर दिया गया है। करीब 52 लाख लागत से इस डेम के खोए अस्तित्व को पुनः लौटाने का काम ह्यो रहा है। नगर परिषद ने इसके लिए सौदर्यीकरण का प्रोजेक्ट भी तैयार किया है। बटवाडिया डेम के निर्माण के बाद इस डेम को लावारिस छोड़ दिया गया था। करीब 15 साल पहले पूरे नगर की जनता की प्यास इसी डेम से बुझाई जाती थी। बाद में बटवाडीया डेम के निर्माण के बाद इसे लावारिस छोड़ दिया था। अब नगर परिषद ने इसके खोए अस्तित्व को बचाने के लिए बेड़ा उठाया है। अमृत 2.0 के तहत करीब 52 लाख रुपए की लागत से इसका कायाकल्प किया जा रहा है। नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव ने बताया कि बागेड़ी नदी पर करीब 125 मीटर लंबाई के क्षेत्र का पुनर्निर्माण कर रहे है। फिलहाल इस नदी में घास व गंदगी जमा है। उन्हें हटाकर इसका करीब 1 मीटर गहरीकरण करेंगे। वही नदी के पानी को संग्रहित करने के लिए डेम पर 18 गेट लगेगे। जिसकी चौड़ाई 6 एमएम रहेगी। इसके साथ ही 125 मीटर लंबाई व करीब 75 मीटर चौड़ाई की इस नदी क्षेत्र पर निर्माण चल रहा है। नदी के किनारे मुर्हम डालकर मार्ग तैयार किया है। फिलिंग बीम डालकर पत्थर से पैचिंग करेंगे। इस पर 4 मीटर चौड़ा सीमेंट कांक्रीट सड़क निर्माण होगा। इस पर रेलिंग निर्माण के साथ ही आकर्षक लाइटिंग लगेगी व सौन्दर्यकरण होगा। किनारे पर 12 से अधिक बिजली के पोल लगेंगे। जिसमे आकर्षक लाइटिंग के साथ ही 3 बड़े हाईमास्क लगेंगे। यहां आने वाले लोगो के लिए बैठने के लिए कुर्सियां भी लगेगी। इस डेम के चारो ओर वृक्षारोपण भी करेंगे।यादव ने बताया कि आगामी बारिश के पहले इसका निर्माण पूरा कर लेंगे। इससे बारिश का पानी भी संग्रहित होगा और आसपास क्षेत्र का जलस्तर भी बढ़ेगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन