: युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित आरती संग्रह का विमोचन
Kailash Gupta
Thu, Oct 28, 2021
बदनावर। युवा पत्रकार मंच द्वारा प्रकाशित आरती संग्रह का विमोचन आज शाम यहां श्री बैजनाथ महादेव मंदिर प्रांगण में सादगीपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में मंच के अध्यक्ष कैलाश गुप्ता के साथ ही पत्रकार जगजीवनसिंह पंवार, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज सोलंकी, दिलीप नागोरिया, प्रकाशक मनीष शर्मा, जयसिंह ऊमठ के साथ ही कांग्रेस आईटी सेल के जिला प्रमुख अश्विन पाटीदार भी मौजूद थे। मंच द्वारा पहली बार आरती संग्रह का प्रकाशन किया गया है। जिसमें स्थानीय धार्मिक स्थलों के दर्शनीय चित्रों के साथ ही विभिन्न देवी देवताओं की आरती प्रकाशित की गई है तथा एकवीरा देवी मंदिर की प्राचीनता के बारे में भी उल्लेख किया गया है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन