Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: युवा कांग्रेस ने इंदिराजी की पुण्यतिथि पर महिला सफाईकर्मीयों का किया सम्मान

Kailash Gupta

Sun, Oct 31, 2021
Post views : 121

आलीराजपुर ( मनीष अरोडा )। युवक कांग्रेस के निर्देषानुसार युवा कांग्रेस ने भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मां तुझे सलाम के अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे कोरोना काल के दौरान महामारी से लड़ने वाले फ्रंटलाइन वॉरियर्स महिला सफाईकर्मीयों का कंबल एवं श्रीफल भेटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तरुण मंडलोई ने स्व. इंदिराजी एवं सरदार वल्लभ भाई को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मंडलोई ने कहा कि विधानसभा में कोरोना महामारी से लड़ने वाले महिला फ्रंटलाइन वॉरियर्स ने कोरोना काल मे जो सेवाए दी वह अमुल्य है। उनके योगदान की जितनी तारीफ की जाए वह कम है। युवा कांग्रेस के निदेष पर आज मां तुझे सलाम कार्यक्रम के अंतर्गत महिला सफाईकर्मीयों का सम्मान किया जा गया है। इस अवसर पर जाहिर मुगल, सोनू वर्मा राजू बामनिया, किसन भाई सरपंच, इरफान मंसूरी, पिंटू सेन, मनीष चैहान, लालू चैहान, सलमान मकरानी, भगत काका आदि मोजुद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन