Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: मुकदमा वापस लेने के लिए कांग्रेस ने दिया ज्ञापन, उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

Kailash Gupta

Mon, Nov 1, 2021
Post views : 125

बदनावर। ब्लॉक कांग्रेस के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन बदनावर एसडीओपी को दिया गया। ज्ञापन में मांग कि गई की किसानों की खाद व अन्य समस्या को लेकर काछीबड़ोदा के ग्रामीणों द्वारा 25 सितंबर को अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र कटारे को ज्ञापन देने गए थे । जिसके 3 दिन बाद 28 सितंबर को सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के लिए परितोष सिंह बंजी बना व अन्य 6 लोगों पर राग -द्वेष की भावना से प्रशासन द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया। ज्ञापन के साथ ही घटना क्रम के विडियो का पेन ड्राइव दिये जिस के अन्दर वीडियो में स्पस्ट दिख रहा है कि कोई ऐसा कार्य नही किया जबकि कटारे जी ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया । अतः पुलिस अधीक्षक मोहदय से निवेदन है कि उक्त मुकदमें प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर परितोष सिंह के ऊपर लगाए केस वापस ले । पूर्व में भी युवक कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष कमल सिंह सिसोदिया कानवन मंडलम अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह गोयल व यश मोदी पर बीजेपी के दबाव में 151 की कार्यवाही की थी। अगर केस वापस नही लिया जाता है तो हमे उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा । ज्ञापन देते वक्त कांग्रेस के नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन