: मनीष गुर्जर बदनावर भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष बने
Kailash Gupta
Sun, Aug 10, 2025
Post views : 172
बदनावर, निप्र। भाजपा ने बदनावर विधानसभा क्षेत्र में बचे हुए 3 मंडल अध्यक्षों घोषणा की की। जिसमें बदनावर नगर, कानवन व सादलपुर शामिल हैं।
पार्टी के जिला अध्यक्ष निलेश भारती की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से महामंत्री भगवानदास सबनानी ने नियुक्ति पत्र जारी किया। इसमें बदनावर नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद मनीष गुर्जर को दी गई। सादलपुर मंडल अध्यक्ष आशीष जैन व कानवन मंडल अध्यक्ष दिलीपसिंह सोलंकी को बनाया गया।
गुर्जर की नियुक्ति पर बस स्टैंड पर कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के छह मंडल है। जिसमें से जनवरी में तीन मंडल की घोषणा हुई थी। इसमें ग्रामीण मंडल में गोविंद रघुवंशी, बखतगढ़ में संजयसिंह राठौर व बिड़वाल में संतोष ढोलकिया को अध्यक्ष बनाया था। तब से तीन मंडल की घोषणा अटकी हुई थी। अब सभी मंडल अध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। यह सभी अध्यक्ष दत्तीगांव के कट्टर समर्थक हैं। अन्य गुटों का पत्ता साफ हो चुका है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन