: मध्य प्रदेश में उपचुनाव की वोटिंग 30 अक्टूबर को होगी निर्वाचन आयोग ने की घोषणा
Kailash Gupta
Tue, Sep 28, 2021
Post views : 163
भोपाल: भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में खंडवा लोक सभा और तीन विधानसभा रेगांव, जोबट और पृथ्वीपुर के उप चुनाव निर्वाचन के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।खंडवा लोकसभा समेत 3 विधानसभा में 30 अक्टूबर को होगी वोटिंग। निर्वाचन आयोग के अनुसार, 1 अक्टूबर को इसका नोटिफिकेशन जारी होगा, जिसके बाद 8 अक्टूबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकेंगे। 11 अक्टूबर को नामांकन की जांच की जाएगी। 13 अक्टूबर को नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख रखी गई है। 30 अक्टूबर को मतदान होगा, जिसके बाद 2 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन