: मध्यप्रदेश के स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियां घोषित, इस बार छात्रों के साथ शिक्षकों की भी रहेगी छुट्टियां
Kailash Gupta
Mon, Nov 11, 2024
Post views : 217
भोपाल। मध्यप्रदेश के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है। हाल ही में राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है कि इस वर्ष शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर 2024 से लेकर 4 जनवरी 2025 तक रहेने वाला है। इस अवकाश के दौरान प्रदेश भर के सभी सरकारी और निजी स्कूल बंद रहेंगे।इसके बाद 5 जनवरी को रविवार का अवकाश रहेगा, जिससे विद्यार्थियों और शिक्षकों को लगातार पांच दिनों की छुट्टी मिल जाएगी। स्कूलों का नियमित संचालन सोमवार 6 जनवरी 2025 से पुनः शुरू होगा।
छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा पूरा आराम
आम तौर पर स्कूलों में छुट्टियाँ केवल छात्रों के लिए होती हैं, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के लिए भी छुट्टियां देने का निर्णय लिया है। शीतकालीन अवकाश के दौरान स्कूल पूरी तरह बंद रहेंगे, जिससे टीचर्स और स्टूडेंट्स दोनों ही आराम कर सकेंगे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन