Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: भ्रष्टाचारियों पर होंगी अब कड़ी कार्रवाई , दोषी पाए जाने पर भेजेंगे जेल, रिकवरी भी करेंगे - दत्तिगांव

Kailash Gupta

Mon, Sep 13, 2021
Post views : 162
बिडवाल । प्रदेश के उद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव कल बिड़वाल दौरे पर रहे मंत्री जी के दौर की सूचना लगते ही वॉर्ड क्रमांक 04 के रहवासी एकत्रित होने लगे व मंत्री से रहवासी महिलाओं ने किया सीधा संवाद । महिलाओं ने मंत्री जी को बताया की वार्ड में व्याप्त गंदगी से रहवासी त्रस्त है जिससे बदबू व मच्छर पनप रहे हैं ।मंत्री ने संवाद में महिलाओं को एक माह में जल निकासी व नाली निर्माण से सम्बन्धित समस्या का निवारण हो जाएगा ।दात्तिगाव ने मौके से ही उज्जैन एम पी आर डी सी के उच्च अधिकारी से फोन पर बात की ओर जल्द समस्या निवारण का आश्वाशन महिलाओं को दिया ।महिलाओं द्वारा संवाद में ग्राम पंचायत द्वारा कचरा संग्रहण वाहन विगत दो वर्षो से बन्द होने की बात कही जिस पर मंत्री जी ने आश्चर्य प्रकट किया और कहा कि हर जनप्रतिनिधि का कर्तव्य या यू कहे की धर्म ही जनसमस्या का निवारण करना होता है ,यहां हर छोटी छोटी समस्या विकराल रूप ग्राम पंचायत के सुस्त रवाय्ये की वजह धारण कर लेती हैं ।वॉर्ड की महिलाओं ने सरपंच पति अशोक पटेल पर मोक पर बुलाने की बात कही जिस पर मंत्री जी ने मौके को भांपते हुए पटेल को न बुलाकर सीधे फोन लगाकर बात की ओर समस्या निवारण का दिया अल्टीमेटम, अशोक पटेल को एक हफ़्ते में समस्या निवारण के निर्देश दिए । साथ ही बिडवाल मण्डल अध्यक्ष पवन डोड को मॉनिटरिंग की दी जिम्मेदारी । दत्तिगव ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि को जनता की समस्या प्राथमिक स्तर पर निपटाना चाहिए जिससे सरकार की योजनाओं का लाभ हर वर्ग को मिल सके । दत्तिगांव ने मीडीया से चर्चा करते हुए भ्रष्टाचार के आरोप पर कहा कि अब भ्रष्टाचारियों पर कड़ी की करवाई की जावेगी । दोषियों को होंगी जेल ,जनता के पैसे की करेंगे रिकवरी ।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन