Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: भीषण सड़क हादसे में 40 से अधिक गंभीर रूप से हुए घायल 

Kailash Gupta

Tue, Aug 15, 2023
Post views : 116
सरदारपुर। (योगेश गवरी) इंदौर अहमदाबाद नेशनल हाईवे फोरलेन पर आज तड़के भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में करीब 40 लोगों का घायल होना बताया जा रहा है। घायलां को अमझेरा, सरदारपुर के अलावा निजी अस्पताल में उपचार हेतु ले जाया गया है। इधर, स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल ना होते हुए सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान तत्काल मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों को अस्पताल भीजवाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार औद्योगिक क्षेत्र हातोद में स्थित अमृत पेपर मिल फैक्ट्री के कर्मचारियों को छोड़ने के लिए बस जा रहा थी। औद्योगिक क्षेत्र के निकट ही फोरलेन पर कर्मचारियों से भरी बस क्रमांक एचआर 66 ए 3525 को ट्राले ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बस दो से तीन पलटी खा गई। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद घायल कर्मचारियों को अमझेरा एवं सरदारपुर के शासकीय अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में अशोक कुमार निवासी बिहार की मौत हुई है तथा 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। जिन्हें भोज अस्पताल धार भेजा गया है। हादसे में घायल 30 से अधिक लोगों का उपचार जारी है। कुछ घायल कर्मचारी राजगढ़ के निजी अस्पताल भी उपचार हेतु पहुंचे है। बताया जा रहा है कि बस में 40 से अधिक लोग सवार थे।  

झंडा वंदन छोड़ मौके पर पहुंचे एसडीएम

हादसे की सूचना मिलते ही सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान स्वतंत्रता दिवस पर झंडा वंदन कार्यक्रम छोड़कर सीधे घटनास्थल पर पहुंचे। जिसके बाद एसडीएम चौहान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर पहुंचे तथा हादसे में घायल लोगों से चर्चा करते हुए सीबीएमओ शीला मुजाल्दा को सभी घायलों के उपचार हेतु दिशा निर्देश निर्देश दिए। सरदारपुर एसडीएम राहुल चौहान ने चर्चा में बताया की हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे तथा घायलों से भी चर्चा की है। हादसे में एक व्यक्ती की उपचार के दौरान मौत हुई है।

एक कर्मचारी की मौत

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरदारपुर की सीबीएमओ डॉ. शिला मुजाल्दा ने बताया की हादसे में घायल में 35 लोगों का राजगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार जारी है। 4 गंभीर घायलों को रेफर किया गया है तथा एक कर्मचारी की मौत हुई है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन