Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

बदनावर विधानसभा क्षेत्र में 9 नए डॉक्टर हुए नियुक्त

सुचना

: भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच अजय सिंह ने कहा मैं कांग्रेसी था और कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा

Kailash Gupta

Sat, Sep 25, 2021
Post views : 173

भोपाल। हाल ही 23 सितंबर 21 को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह के जन्मदिन के मौके पर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस नेता के घर पहुंचे थे इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने भी अजय सिंह को बधाई जिसके बाद से ही सियासी पारा हाई हो गया था और मीडिया में अटकलें लगाई जाने लगी थी कि अजय सिंह भाजपा में शामिल हो सकते है। लेकिन आज अजय सिंह ने ट्वीट कर सभी कयासों को सिरे से खारिज कर दिया है। कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर अजय सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि वे कांग्रेस नहीं छोड़ रहे है, उनकी भाजपा नेताओं से सिर्फ सौजन्यता मुलाकात थी और कुछ नहीं।मैं कांग्रेसी था और कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी ही रहूंगा।कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि लोकतंत्र में वैमनस्य का कोई स्थान नहीं है। सौजन्यता का यह अर्थ कतई नहीं लगाना चाहिए कि मैं कांग्रेस छोड़ रहा हूँ। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि मैं भाजपा में जा सकता हूँ,उन सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस कल्पनाशील विचार को त्याग दें| मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ है।इससे पहले मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं आत्मा से कांग्रेसी था, कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी रहूंगा। जो लोग ऐसा सोच रहे हैं कि मैं भाजपा में जा सकता हूं, उन सभी से मेरा विनम्र आग्रह है कि वे इस कल्पनाशील विचार को त्याग दें। मेरी प्रतिबद्धता कांग्रेस पार्टी के साथ है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन