Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बदनावर में कल होगा निशुल्क स्वास्थ चिकित्सा शिविर का आयोजन

Kailash Gupta

Sat, Nov 16, 2024
Post views : 136
बदनावर ! भारतीय पत्रकार संघ एवं संस्था सृजन द्वारा सहयोग हॉस्पिटल माथुर कॉलोनी बदनावर में एसएमएस हॉस्पिटल बड़ोदरा गुजरात के साथ मिलकर निशुल्क स्वास्थ चिकित्सा शिविर 17 नवंबर 2024 वार रविवार को सुबह 10 बजे से 2 बजे तक आयोजित किया जायेगा । आयोजक पंडित धर्मेंद्र अग्निहोत्री ने बताया कि एसएमएस हॉस्पिटल गुजरात के साथ मिलकर निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, स्वास्थ शिविर मेें गुजरात के प्रसिद्ध जनरल सर्जरी स्पेशलिस्ट, हड्डी रोग स्पेशलिस्ट, प्रसूति, स्त्री रोग स्पेशलिस्ट, फिजिशियन, हृदय रोग स्पेशलिस्ट डॉक्टर निशुल्क इलाज करेंगे। सर्व रोग निदान शिविर में आने वाले मरीज को पहले रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। यदि किसी कारण वश रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पाए तो सहयोग हॉस्पिटल पहुंच कर भी रजिस्ट्रेशन करवा कर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए संस्था सदस्य दिलीप सिंह चौहान, नवीन चौहान, विनय पाटीदार, राकेश सिंह चौहान, डॉक्टर गोपाल सिंह ठाकुर, मनीष शर्मा,गोपाल पाटीदार, प्रदीप पंवार शिवशंकर रिंगनोदिया, सचित बाहेती से संपर्क कर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए 7974924959 पर संपर्क कर सकते हैं। शिविर के पश्चात गंभीर रोग या सर्जरी के मरीजों को लाने एवं ले जाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। यहाँ उपचार करवाने वाले मरीजो को भविष्य में संस्था के लेटर पैड पर एसएमएस हॉस्पिटल जाने पर 25 परसेंट तक की छूट मिलेगी। साथ ही विगत 10 वर्षो से इंदौर जयपुर एवं उदयपुर जेसे महानगरों में सेवा देने के उपरांत बदनावर की बेटी सीनियर कंसल्टेंट फिजियोथैरेपिस्ट डॉ अर्चना कानड़ी फिजियोथेरेपी सेवा प्रदान करेंगी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन