Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: बड़ी चौपाटी व शीतलामाता बस स्टेंड पर अब जाम से मिलेंगी मुक्ती ट्रैफिक पुलिस संभालेगी यातायात व्यवस्था

Kailash Gupta

Tue, Feb 27, 2024
Post views : 124

नपाध्यक्ष प्रतिनिधि यादव की मांग पर SP ने ट्रैफिक पुलिस टीम गठित करने व सिग्नल लाइट लगाने के दिए निर्देश

  बदनावर। यहां बड़ी चौपाटी पर होने वाले हादसों को रोकने एवं बिगड़ती यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष शेखर यादव ने धार पहुंचकर एसपी मनोज कुमार सिंह से मुलाकात की तथा व्यवस्था सुधारने को लेकर मांग पत्र सौंपा। जिसमें यादव ने एसपी से मांग करते हुए बताया कि नगर में यातायात व्यवस्था बड़ी चुनौती बनी हुई है। खासकर बड़ी चौपाटी एवं शीतलामाता बस स्टैंड पर दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती। बड़ी चौपाटी पर जाम लगने से वाहन चालकों के साथ में ही अन्य लोगों को भी परेशान होना पड़ता है। जाम लगने की स्थिति में व्यवस्था सुधारने के लिए ट्रैफिक पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से काफी परेशानी उठानी पड़ती है। इसलिए ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति की जाए। मांग पर एसपी मनोज कुमार सिंह ने तत्काल बड़ी चौपाटी एवं शीतलामाता बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की नियुक्ति करने एवं सिग्नल लाइट्स व सीसीटीवी कैमरे लगाने की मंजूरी दी है। एसपी ने तत्काल मांगों पर टीम, गठित कर ट्रैफिक पुलिस की दोनों स्थानों पर नियुक्ति करने के आदेश भी जारी कर दिए हैं। दो तीन दिनों में ही अब बड़ी चौपाटी एवं शीतलामाता बस स्टैंड पर ट्रैफिक पुलिस की तैनाती हो जाएगी एवं सिग्नल लाइट लगने से यातायात में काफी हद तक सुधार होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन