: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने किया ऐलान 16 दिसंबर को विधानसभा का करेंगे घेराव
Kailash Gupta
Wed, Dec 4, 2024
Post views : 163
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितू पटवारी ने 16 दिसंबर को विधानसभा का घेराव करने ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा है कि ब्लॉक स्तर तक के कार्यकर्ता और नेता बड़ी संख्या में भोपाल पहुंचेंगे और डॉ मोहन सरकार को उस संकल्प पत्र की याद दिलाएंगे जो उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 के दौरान जनता के बीच रखा था।
मध्य प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने विधानसभा चुनाव 2023 में यह वादा किया था कि संकल्प पत्र में की जाने वाली घोषणा को 1 वर्ष में पूरा किया जाएगा।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन