Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पूर्व मंत्री दत्तीगांव के प्रयास से क्षेत्र की 6 ग्राम पंचायतों को मिली "नए पंचायत भवन" की सौगात

Kailash Gupta

Mon, Dec 23, 2024
Post views : 146

37.49 लाख लॉगत से बनेगा प्रत्येक भवन, सर्वसुविधायुक्त भवन में फर्नीचर भी लगेगा

बदनावर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा बदनावर जनपद पंचायत क्षेत्र की छह ग्राम पंचायतों के नवीन भवन निर्माण के लिए प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। इसके लिए कुल राशि 2 करोड 24 लाख 94 हजार रुपए मंजूर हुए है। प्रदेश सरकार के पूर्व केबिनेट मंत्री व क्षेत्र के पूर्व विधायक राजवर्धनसिंह दत्तीगांव के प्रयास से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने जनपद पंचायत क्षेत्र की ग्राम पंचायत भेंसोला, किशनपुरा, जाबडा, दीवान्या, बख़तपुरा व सांगवी के लिए नवीन पंचायत भवन निर्माण के लिए कुल 224.94 लाख रुपए मंजूर किए है। यानी प्रत्येक पंचायत में नया पंचायत भवन 37.49 लाख लागत से बनेगा। इसके अलावा विभाग ने जिले के तिरला जनपद की ग्राम पंचायत सीतापाट, खरमपुर, धरमपुरी जनपद की ग्राम पंचायत मोगराबाव, धार जनपद की बडछापरा व नालछा जनपद पंचायत की पिपल्या पंचायत के नए भवन निर्माण की भी प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। हर नए पंचायत भवन के लिए 37.39 लाख रुपए मंजूर हुए है। जिसमे से स्वीकृत राशि के 10 प्रतिशत राशि का उपयोग फर्नीचर निर्माण में किया जाएगा। बाकी बची राशि से सर्वसुविधायुक्त भवन निर्माण होगा।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन