Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: पिटगारा के पास पेटलावद रोड पर बस और ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत,20 से अधिक लोगों घायल

Kailash Gupta

Fri, Aug 16, 2024
Post views : 140
बदनावर। पिटगारा के पास पेटलावद रोड तेज रफ्तार बस व ट्रैक्टर ट्राली की भिड़ंत में 20 लोग घायल हो गए। हादसा आज सुबह करीब 10 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया घायलों में बच्चे भी शामिल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यादव बस (एमपी13ZG7887) उज्जैन से बदनावर होकर राजगढ़ जा रही थी। इसी दौरान पेटलावद रोड पर सामने से आ रही ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई। हादसे के बाद बस सड़क के नीचे उतर गई। घटना में बस ड्राइवर को गंभीर चोट लगी। वह स्टीयरिंग में फंस गया, जिसे गैस कटर की सहायता से बाहर निकाला गया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल भेजा वहीं बस में सवार अन्य यात्रियों के अलावा ट्रैक्टर में बैठे बच्चों को भी चोट लगी है। ट्रैक्टर ट्राली में भंडारे के लिए भोजन सामग्री लेकर ले जाई जा रही थी। जिसमें बच्चों के अलावा अन्य श्रद्धालु भी बैठे हुए थे। घटना में 20 से अधिक लोगों को चोट लगी है।जिन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया है। घटना के बाद सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर टीआई दीपक सिंह चौहान पुलिस कर्मियों समेत मौके पर पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। वहीं मार्ग पर आवागमन को वापस शुरू करवाया गया। इस संबंध में टीआई दीपक सिंह चौहान ने बताया कि सभी घायलों और ट्रैक्टर में सवार बच्चों को अस्पताल ले जाया गया है। जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। हादसे को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन