: नागेश्वर धाम से बैजनाथ महादेव मंदिर तक कल निकलेगी मातृशक्ति कावड़ यात्रा, टीवी कलाकार बाघा व बावरी शामिल होंगे
Kailash Gupta
Sat, Aug 10, 2024
Post views : 129
[caption id="attachment_6312" align="alignnone" width="300"]
Oplus_0[/caption]
बदनावर। कल नगर में धूमधाम से मातृ शक्ति कावड़ यात्रा प्राचीन नागेश्वर धाम से बैजनाथ महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी।
कांवड़ यात्रा के संयोजक सरपंच योगेश मुकाती ने बताया कि आयोजन का यह तीसरा साल है। यात्रा में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री शामिल होंगे। इसको लेकर कई दिनों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यात्रा शुरुआत सुबह 8 बजे नागेश्वरधाम में भोलेनाथ की पूजा कर कुंड से जल भरकर कावड़िया रवाना होंगे।
कांवड़ यात्रा शीतला माता बस स्टैंड, भेरू उखलिया, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड होते हुए बैजनाथ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे शहर को भगवान ध्वज से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रमुख चौराहे पर आकर्षक मंडप बनाए जा रहे है। वहीं यात्रा मार्ग पर स्थित सभी देवस्थान पर विद्युत सज्जा की गई है। यात्रा में टीवी कलाकार बाघ व बावरी के साथ कॉमेडियन गोपाल दा, राजू सेठ व उनकी पूरी टीम भी यात्रा में शामिल होगी।
सभी कलाकार खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए निकलेंगे। यात्रा संयोजक मुकाती ने बताया कि कांवड़ यात्रा में 4 छोटे बड़े डीजे, नासिक के ढोल, 21 स्थानीय ढोल, आदिवासी भगोरिया नृत्य दल, बेंडबाजे व उज्जैन का लोक नृत्य दल की टीम आदि शामिल होंगे।
Oplus_0[/caption]
बदनावर। कल नगर में धूमधाम से मातृ शक्ति कावड़ यात्रा प्राचीन नागेश्वर धाम से बैजनाथ महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी।
कांवड़ यात्रा के संयोजक सरपंच योगेश मुकाती ने बताया कि आयोजन का यह तीसरा साल है। यात्रा में हजारों की संख्या में कांवड़ यात्री शामिल होंगे। इसको लेकर कई दिनों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है। यात्रा शुरुआत सुबह 8 बजे नागेश्वरधाम में भोलेनाथ की पूजा कर कुंड से जल भरकर कावड़िया रवाना होंगे।
कांवड़ यात्रा शीतला माता बस स्टैंड, भेरू उखलिया, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, अंबेडकर चौक, बस स्टैंड होते हुए बैजनाथ मंदिर पहुंचेगी। यात्रा का नगर में कई स्थानों पर स्वागत किया जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर पूरे शहर को भगवान ध्वज से दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। प्रमुख चौराहे पर आकर्षक मंडप बनाए जा रहे है। वहीं यात्रा मार्ग पर स्थित सभी देवस्थान पर विद्युत सज्जा की गई है। यात्रा में टीवी कलाकार बाघ व बावरी के साथ कॉमेडियन गोपाल दा, राजू सेठ व उनकी पूरी टीम भी यात्रा में शामिल होगी।
सभी कलाकार खुली जीप में सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए निकलेंगे। यात्रा संयोजक मुकाती ने बताया कि कांवड़ यात्रा में 4 छोटे बड़े डीजे, नासिक के ढोल, 21 स्थानीय ढोल, आदिवासी भगोरिया नृत्य दल, बेंडबाजे व उज्जैन का लोक नृत्य दल की टीम आदि शामिल होंगे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन