: नागेश्वर धाम पर गूंजा बोल बम- कावड़ यात्रा में उमड़ा जनसैलाब
Kailash Gupta
Mon, Jul 21, 2025
Post views : 152
बदनावर! बेंगदा बोल बम कावड़ यात्रा संघ के तत्वाधान में सावन माह के पवित्र सोमवार को पैदल कावड़ यात्रा का आयोजन रखा गया जिसमें बेगंदा के ग्रामीण जन सहित आसपास गांव माया खेड़ी कल्याणपुर के श्रद्धालु गण भी बड़ी संख्या में शामिल हुए यात्रा तेजाजी चौक बेगंदा से प्रारंभ होकर पूरे गांव में भ्रमण करते हुए बदनावर नागेश्वर धाम पहुंची जहां पर महिलाओं ने शिव जी की मूर्ति को जल से अभिषेक किया व क्षेत्र में अच्छी बारिश की मनोकामनाएं की रास्ते में यात्रा का कल्याणपुर धमाना व बजाज फाइनेंस बदनावर के कर्मचारियों द्वारा चाय केले वितरण करें व फूलों से स्वागत किया गया।
यात्रा में महिलाएं व बच्चे राष्ट्रभक्ति के गीतों पर व शिव जी के भजन पर खूब थिरके यात्रा का प्रथम वर्ष होने के कारण युवा एवं छोटे बच्चों में काफी उत्साह देखा गया।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन