Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा

Kailash Gupta

Mon, Nov 1, 2021
Post views : 120

बदनावर। नशाखोरी के खिलाफ पुलिस का नगर में विशेष अभियान तीसरे दिन भी जारी रहा आज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की वही लोगों का कहना है कि पुलिस को नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी धरपकड़ करना चाहिए। आज सुबह से पुलिस द्वारा नशा करने व बेचने वालों की धरपकड़ के लिए नगर के विभिन्न भागों में सक्रिय रही। पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर इस तरह की कार्रवाई जिले भर में की जा रही है। टीआई सीबी सिंह ने बताया कि आज यहां बड़ी चौपाटी व कृषि उपज मंडी क्षेत्र में पुलिस ने दबिश देकर संदिग्ध लोगों के घरों की तलाशी ली। पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की सप्लाई करने वाले लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। धरपकड़ की भनक लगने से अभी यह लोग फरार हो गए हैं।_ साथ ही पुलिस अपने सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत कर रहा है। नशा बेचने और पीने वाले लोगों के खिलाफ यह कार्रवाई सतत रूप से जारी रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर भी चिलम आदि पीने वालों व तस्करी करने वालों को भी पकड़ा गया है।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन