: नगर परिषद सीएमओ भण्डारी की अनूठी पहल अच्छे कार्य करने वाले कर्मचारियों का सम्मान कर दिए प्रोत्साहन पुरुस्कार
Kailash Gupta
Tue, Sep 14, 2021
बदनावर। नगर परिषद का कर्मचारी मील का, नीव का पत्थर होता है, उसके द्वारा समर्पण भाव से किया जाने वाला कार्य हमे एक स्वस्थ व स्वच्छ माहौल पैदा करता है हर संस्था का प्रमुख अधिकारी अगर अपने कर्मचारियों को साथ लेकर चले ,संगठित होकर कार्य करे तो बड़े से बड़ा काम भी आसानी व अच्छे से हो सकता है। निकाय के स्वच्छता कर्मी मन लगाकर प्रतिदिन स्वछता के प्रति जागरूक होकर कार्य कर रहे है। उक्त बात मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशा भण्डारी ने निकाय कर्मचारियों का हौसला बढ़ाते हुए व सम्मानित करते हुए कही। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया की नगर परिषद के स्वच्छता, जल प्रदाय, सी एम हेल्पलाइन व अन्य योजनाओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनका हौसला बढ़ाया है। नगर परिषद में शासन की योजनाओं का सफल क्रियान्वयन करने पर गजेंद्र शर्मा, जलप्रदाय की सुचारू व्यवस्था के लिये कमलेश पाटीदार, सब इंजीनियर सारंग पुराणिक, स्वच्छता के लिए सफाई दरोगा भारत ऊंटवाल, धर्मेन्द्र चौहान, व सी.एम. हेल्पलाइन में अच्छा कार्य करने वाले राहुल मुकाती, जगदीश पाटीदार, विद्युत व्यवस्था रमजान अली, वाहन चालक सुरेश पाटीदार, इसी तरह सफाई संरक्षक विद्याबाई, पप्पु, गोपाल, दुर्गा बाई, मंगला बाई, भावना, एवं राजुबाई कोे सम्मानित किया गया। आगे भी उनसे लगन एवं उत्साह से कार्य करने का आव्हान किया।

Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन