Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: नगर परिषद द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 594 लोगो ने लिया लाभ, विभिन्न बीमारियों का इलाज कर दी दवाइयां,

Kailash Gupta

Sun, Feb 23, 2025
Post views : 148
  बदनावर। नगर परिषद के तत्वाधान में रविवार को पारूल सेवाश्रम हॉस्पिटल बडौदा गुजरात के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। जिसमे 594 लोगो ने पहुंचकर पंजीयन करवाकर ईलाज करवाया। सर्वप्रथम नगर परिषद अध्यक्ष मीना शेखर यादव, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पंवार बापू, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालसिंह चौहान ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद गुजरात से आए फिजिशियन विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, सर्जरी विशेषज्ञ, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, आंख रोग विशेषज्ञ एवं चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर ने मरीजों का इलाज किया व उचित परामर्श दिया। इस मौके पर आवश्यकता अनुसार गोली, दवाइयां भी निशुल्क दी गई। शिविर में बड़ी संख्या में लोगो ने पहुंचकर लाभ लिया। पंजीयन के लिए लंबी लाइन लगी रही। दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में कुल 594 लोगो के पंजीयन हुए। जिसमे फिजिशियन 176, जनरल सर्जरी 37, हड्डी रोग 74, चर्म रोग 68, बाल रोग 32, नाक कान व गला रोग 28, आंख रोग 142 व स्त्री रोग संबंधित 38 मरीजों ने ईलाज करवाया। शिविर में विभिन्न बीमारियों के 60 गंभीर मरीज निकले। जिन्हें इलाज के लिए बड़ौदा ले जाया गया। अंत मे गुजरात से आए डॉक्टरों का नगर परिषद की ओर से स्वागत किया गया। शिविर में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुभाष धोका, धर्मेंद्र शर्मा, मोहनसिंह चौहान, समाजसेवी विजय बाफना, अर्जुनसिंह पंवार, पार्षद भारती राठौड़, जितेंद्र शर्मा, अनिता चौहान, दीपक जाधव, सुखराम देवदा, साजिद खान, जगदीश पाटीदार, अशोक लोढ़ा समेत निकायकर्मी मौजूद थे।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन