Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: धूमधाम से मनाया तेजा दशमी पर्व पिछले दो सालों के बाद लगे मेले में उमड़ा जन सैलाब 

Kailash Gupta

Mon, Sep 5, 2022
Post views : 114
बदनावर । (राजेश चौहान) हाथों में रंग बिरंगे निशान रूपी छत्रियां, ढोल की थाप और अखाड़े के पहलवान करतब दिखाते हुए वीर तेजाजी के पर्व तेजा दशमी पर चल समारोह निकालते हैं। बदनावर के ग्राम संदला में तेजा दशमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया जहां परंपराओं के मुताबिक मन्नत रखने वाले लोग हाथों में निशान रूपी क्षत्रिय लेकर तेजाजी मंदिर पर चढ़ाने के लिए चल समारोह के रूप में मंदिर पहुंचे, गांव के रतन पाटीदार ने बताया कि इस परंपरा के अनुसार 2 दिवसीय मेला भी लगा है पिछले दो साल कोरोना के चलते मेला नही लग पाया था जिसके चलते इस बार मेले में भारी भीड़ रही तेजा दशमी पर हर्षोल्लास के साथ लोग अपने घरों पर चूरमा प्रसादी बनाकर भगवान को अर्पण कर रहे थे साथ ही सर्प दंश से पीड़ित लोगों की तातिया में तोड़ी जाती है व मन्नतधारी मंदिर पर निशान चढ़ाते हैं। साथ ही तिलगारा , जाबड़ा , बोरदा , करनपुरा , रूपाखेड़ा , मुलतथान में भी धूमधाम ओर हर्षोउल्लास के साथ तेजा दशमी पर्व मनाया गया।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन