: टिकाकरण महा अभियान में लक्ष्य से अधिक टीके लगे
Kailash Gupta
Fri, Sep 17, 2021
बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर समूचे प्रदेश में टिकाकरण महाअभियान चलाया गया। बदनावर में भी महाअभियान को सफल बनाने में प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आज यहाँ बदनावर तहसील को 13000 वैक्सीन उपलब्ध कराई गई थी। नगर के कन्याशाला व नन्दराम चोपड़ा सेंटर को 600-600 वैक्सीन दी गयी थी। जिसमे कन्याशाला पे लक्ष्य से अधिक 938 वैक्सीन देर शाम तक लगाई गई। आज महाअभियान के तहत लोगो मे भी टिकाकरण को लेकर उत्साह देखा गया। टिकाकरण महाअभियान में कन्याशाला की पूरी टीम का सराहनीय योगदान रहा। sdm वीरेंद्र कटारे,तहसीलदार अजमेर सिंह गोड़, cmo आशा भंडारी के मार्गदर्शन में टिकाकरण सेंटर के प्रेरक राजेन्द्र सिंह पंवार,राजेन्द्र सराफ,शकील खान,शोएब कुरेशी,रईस खान, लल्ला भाई,युवराज सिंह पंवार,चेतन यादव,अनिल पाटीदार, प्रमोदिनी भट्ट , डॉ के पी शेखावत,कांतिलाल पाटीदार,राजेश राठौड़, सचिन,एव समस्त स्वास्थ अमला,आशा कार्यकर्ता,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,नगर परिषद स्टाफ,बी एल ओ आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन