Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: जल संसाधन विभाग के उपयंत्री सरकारी कर्मचारी से धुलवा रहे अपने निजी वाहन

Kailash Gupta

Tue, Aug 12, 2025
Post views : 156
[caption id="attachment_6937" align="alignnone" width="178"] गाड़ी धोता कर्मचारी[/caption] बदनावर। जल संसाधन उप संभाग बदनावर में कार्यरत एक चौथे दर्जे के सरकारी कर्मचारी से उपयंत्री धुलवा रहे अपने निजी वाहन। मामले को लेकर विभागीय कर्मचारियों में नाराज़गी है और यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या इस तरह का कार्य कर्मचारी की जिम्मेदारी के अंतर्गत आता है। सूत्रों के अनुसार, संबंधित उपयंत्री ने कर्मचारी को आदेश देकर यह कार्य कराया। अब इस घटना की विभागीय स्तर पर चर्चा तेज हो गई है और कार्रवाई की मांग की जा रही है। यही नहीं कई बार उपयत्री को शासकीय कार्यालय में सिगरेट पीते हुए भी देखा गया है बात यही नहीं रुकती है। कई मर्तबा उप यंत्री द्वारा अभद्र भाषा का उपयोग करने का मामला भी सामने आया है। परंतु उपयंत्री का रवैया बदलने का नाम नहीं लेता है। उपयंत्री अपने ही घमंड में रहते हैं कहते हैं मैं तुम्हें देख लूंगा जिसके चलते निचले स्तर के लोग परेशान हो कर विभाग मे शिकायत लेकर भी पहुंचते है परंतु सैलरी काटने की धमकियां देकर निचले स्तर के कर्मचारी को वापस कर दिया जाता है। उपयंत्री को अपने निजी वाहन पर एसडीओ (सब डिवीजन ऑफिसर) की नेम प्लेट लगाकर घूमने का भी शौक है। अब देखते है विभाग में बैठे आला अधिकारी उपयंत्री के खिलाफ क्या कार्रवाई करते हैं।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन