: जनसुनवाई में एक बुजुर्ग आदिवासी महिला ने की शिकायत, दो साल से नामांतरण को लेकर हो रही थी परेशान
Kailash Gupta
Tue, Apr 26, 2022
झाबुआ(रमेश कुमार सोलंकी )।थांदला की रहने वाली बुजुर्ग महिला भेरकी बाई अपने मकान का नामांतरण नहीं होने की शिकायत लेकर आज मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंची! भेरकी बाई ने अपने शिकायती आवेदन में कहा कि 2013 में कुछ लोगों ने षडयंत्र पूर्वक उनकी जमीन की रजिस्ट्री करवाली थी। 8 साल चले कोर्ट केस के बाद फैसला उनके पक्ष में आया कोर्ट का फैसला है 2 साल बीत चुके हैं ! उसके बाद भी जमीन का नामांतरण उनके नाम पर नहीं हो रहा है। जमीन उनके पति के नाम पर थी जिनका पूर्व में देहांत हो चुका है अब बुजुर्ग महिला एक न्याय की आस लेकर जनसुनवाई में शिकायत लेकर पहुंची एवं समस्या का निराकरण जल्द से जल्द हो ऐसी मांग उसने कलेक्टर से की है।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन