Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहब का अपमान करने पर नगर कांग्रेस ने डॉ अंबेडकर की प्रतिमा के सामने बैठ कर दिया धरना

Kailash Gupta

Fri, Dec 20, 2024
Post views : 135
बदनावर। बदनावर में अंबेडकर चौराहे पर नगर कांग्रेस द्वारा धरना दिया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा संसद में अंबेडकर का अपमान किया इसी अपमान को लेकर के कांग्रेस पार्टी द्वारा देशव्यापी धरना प्रदर्शन कर रही है। इसी क्रम में आज बदनावर नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश होती के नेतृत्व में धरना दिया गया।इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन तहसीलदार सुरेश नागर व बदनावर टी आई अमित कुशवाहा को देकर गृहमंत्री अमित शाह को बर्खास्त कर शाह के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की गई। ज्ञापन के पुर्व अभिषेक टल्ला मोदी,अशोक डावर, कैलाश गुप्ता,जितेंद्र जोशी, पवन जैन फुल बा, जगदीश जाट जागीरदार, निर्भय सिंह, संदीप चौधरी औरसहित कई नेताओं ने संबोधित किया। इस दौरान युवा नेता अभिषेक सिंह राठौड़ टिंकू बना, मोहन जाट,अश्विन पाटीदार,अनूप जैन, साजिद खान, सुरेश पटेल,सुरेश चंद्र त्रिवेदी, कृष्णा पवार, महेंद्र कटारे,प्रकाश निनामा,भैरूलाल वसुनिया,जगदीश पाटीदार,हरीश मंगलिया,जमील कुरैशी,तरुण पटेल,उमेश पाटीदार,अब्दुल खालिद मंसूरी, घनश्याम जाट,दुर्लभ धाकड़,निलेश चौहान,अक्षत चोपड़ा,अनिकेत मुनिया, करण मांगलिया, सुशील निगम,कंवरलाल पाटीदार,गोपाल सिंह खंडीगरा, ओम प्रकाश परमार, सुरेंद्र गोयल, कमल सिंह सिसोदिया, भेरूलाल सीरवी, शांतिलाल वसुनिया, संदीप शक्तावत,शेरम भाई, हर्ष कांकरिया,संजय भूरिया,कृष्ण,आसाराम मालवीय, विपिन गिरी,बरगद मामा मूल्थान, जगदीश सोलंकी, उमर शाह,जितेंद्र मांगलिया, कुणाल रमेश डोडिया, निलेश मालवीय, आदि के साथ में सैकड़ो की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। ज्ञापन का वचन निर्देश सोनगरा ने किया। कार्यक्रम का संचालन कैलाश गुप्ता ने किया। अंत में आभार विनोद शर्मा ने माना। जानकारी संदीप माहेश्वरी ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन