: गंभीर बीमारी से ग्रस्त युवक के इलाज के लिए आगे आया सुंदरकांड मंडल
Kailash Gupta
Mon, Nov 8, 2021
युवाओं ने फेसबुक वाट्सब के जरिये जुटाए 3 लाख पचास हजार रुपये
रतलाम जिले के ग्राम सिमलावदा निवासी युवक अखिलेश पाटीदार पिछले कुछ माह से बीमार थे जांच करने पर पता चला कि उनकी दोनों किडनी खराब हो गई लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण उनका इलाज नहीं हो पा रहा था ऐसे में तिलगारा के रण्डबाँकुरे सुंदरकांड मंडल आगे आया और इलाज के लिए 11 हजार रुपए दिए गए वही समाज के युवाओं द्वारा फेसबुक और वाट्सब के माध्यम से मात्र तीन चार दिनों में लगभग 3 लाख 50 हजार रुपये एकत्रित कर लिए गए और रविवार को अखिलेश को उपचार के लिए अहमदाबाद ले जाया गया आपको बता दें कि अखिलेश ही मात्र घर में कमाने वाला था और बीमारी के चलते नोकरी भी चली गई थी जिससे घर खर्च में भी भारी परेशानी हो रही थी ऐसे में सुंदरकांड मंडल और युवाओं नआगे आकर से उनके जीवन में दिप जलाया है सुंदरकांड मंडल एवं युवाओं द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की हर ओर प्रशंसा की जा रही है
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन