Wed 17 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: क्रिकेट प्रेमियों में खुशी का माहोल,विधायक ट्रॉफी का आयोजन 2 अप्रैल से

Kailash Gupta

Thu, Mar 6, 2025
Post views : 140

सी एम राइज स्कूल ग्राउंड में खेला जाएगा टूर्नामेंट, तैयारीयों में जुटे कार्यकर्ता।

बदनावर। बदनावर में विधायक ट्रॉफी का आयोजन दिनांक 2 अप्रैल से सी ए राइस स्कूल ग्राउंड में किया जा रहा है।जिसकी तैयारी को लेकर के बुधवार को विधायक कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई।जिसमें बदनावर विधायक भंवर सिंह शेखावत भी मौजूद रहे।बदनावर विधायक शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि खेल हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हैं.खेल मानसिक, शारीरिक, और सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है।यह हमें स्वस्थ रखने, दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने, और टीमवर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है और हमें सकारात्मक रूप से सोचने, संघर्ष करने, और जीतने की क्षमता प्रदान करता है। खेलों से शारीरिक, मानसिक, और सामाजिक विकास होता है।खेलों से दूसरों के साथ मिलने-जुलने का मौका मिलता है और सामाजिक कौशल विकसित होता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए बाबूजी प्रीमियर लीग विधायक ट्रॉफी का आयोजन बदनावर नगर में किया जा रहा है जिसमें बदनावर विधानसभा क्षेत्र की लगभग 116 पंचायतों से क्रिकेट प्रेमी खिलाड़ी आयोजन में शिरकत करेंगे। टीम के चयन के लिए अलग-अलग ब्लॉक में कमेटीया बनाई गई है।क्रिकेट प्रेमी अपने-अपने क्षेत्र में संपर्क कर सकते हैं।जिसमें केसुर ब्लॉक ,बदनावर ग्रामीण ,कानवन ब्लॉक बदनावर नगर शामिल है। केशुर ब्लॉक में कपिल बामेड़ी, राहुल भाकर ,विनोद गहलोत, आयुष दुबे, विनोद जोशी राकेश पाटीदार को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कानवन ब्लाक में कमलसिंह पायकुंडा,यश मोदी, संदीप पाटीदार, दिनेश रघुवंशी,जयेश पाटीदार कोद,रितेश रघुवंशी नागदा विकास श्रोत्रिय नागदा इसी प्रकार बदनावर ग्रामीण में घनश्याम जाट करणपुरा, दिलीप निनामा लिलीखेड़ी ,छोटू बना मुगेला, मनोज पटेल खेड़ा ,चिराग जैन, गगन जैन संदीप चौधरी तिलगारा वहीं बदनावर नगर में प्रवीण सेठिया ,जयदीप सिंह पवार जिम्मी बना नरेंद्र चौहान अखलेश शर्मा ,धर्मेंद्र जाट, उमेश पाटीदार को जिम्मेदारी दी गई है साथ ही टूर्नामेंट का पंपलेट भी जारी किया गया! बाबूजी प्रीमियर लीग में वहीं प्रत्येक टीम की एंट्री फीस 1100 रखी गई हैं। टीमों में विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत से टीम भाग लेगी साथ ही विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार 1 लाख 51 हजार रुपए द्वितीय पुरस्कार 81 हजार एवं तृतीय पुरस्कार 51 हजार रुपए रखा गया है।वही मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट फील्डर ,बेस्ट बेस्टमेन, बेस्ट विकेट कीपर को भी पुरस्कृत किया जाएगा। व जानकारी विधायक कार्यालय से राजेंद्र जाट ने दी

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन