: केबिनेट मंत्री दत्तीगांव ने दौत्रिया में विकास कार्यों का भुमि पुजन किया
Kailash Gupta
Sat, Sep 11, 2021
दौत्रिया। ग्राम दौत्रिया में कैबिनेट मंत्री राजवर्धनसिंह दत्तीगांव ने नवीन पंचायत भवन , आंगनवाडी भवन , सीसी रोड आदि के विकास कार्यों का भुमि पुजन किया। सभा को संबोधित करते हुए उद्योगमंत्री ने दौत्रिया पंचायत में अनेक कार्य बाकी है जिसमें से कुछ हुए है और कुछ के लिए प्रयास जारी है जिसमें झिकली राजस्व गांव , बोरदी से दौत्रिया रोड जिसमें प्रमुख है । ग्रामीणों ने मजरो मे आ रही लाईट, रोड, पानी की समस्या के मांग पत्र मंत्री को सौपे जिसमें विभाग के उपस्थित अधिकारीयों को निराकरण करने की हिदायत देते हुए समझाया । उज्जवला योजना के अंर्तगत महिलाओं को निशुल्क गैस सिलेंडर वितरित किए। सभा को पुर्व विधायक खेमराज पाटीदार , दिनेश गिरवाल, महेंद्र सिंह शक्तावत , महेंद्र सिंह चाचुबना आदि ने संबोधित किया। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष उमेश पाटीदार ने दिया। मंचासीन अतिथियों में जनपद अध्यक्ष संजय मुकाती, पुर्व सरपंच राजेश जैन , निलेश जैन , गिरधारी गिरवाल , चंद्रपाल सिंह , मोहन डामर झीकली, आदि थे। इस दौरान एसडीएम विरेंद्र कटारे, जनपद सीईओ तीजा पंवार, चौकी प्रभारी हिना जोशी , शांताराम पाटीदार , सचिव श्याम ठाकुर , गणपत पाटीदार आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कुंदन प्रजापत ने किया आभार ब्रजपाल सिंह ने माना।
Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन