: कल निकलेगी मातृ शक्ति कावड़ यात्रा, नागेश्वर धाम से बैजनाथ महादेव मंदिर तक, प्रभारी मंत्री विजयवर्गीय भी होंगे शामिल
Kailash Gupta
Sat, Aug 2, 2025
Post views : 164
बदनावर | श्रावण मास में कावड़ यात्राओं का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में प्रतिवर्ष अनुसार इस साल भी मातृ शक्ति कावड़ यात्रा निकाली जाएगी। यात्रा संयोजक ग्राम पंचायत खेड़ा के सरपंच योगेश मुकाती ने बताया कि यात्रा रविवार को सुबह 8 बजे नागेश्वरधाम से शुरू होगी। कावड़ यात्री डीजे और ढोल के साथ बोल बम के जयकारे लगाते हुए निकलेंगे। कावड़ यात्री नागेश्वर धाम से जल भरकर नगर के शीतलामाता बस स्टैंड, भेरूउखलिया चौराहा, सभामंच, जवाहर मार्ग, सोमेश्वर चौराहा, आंबेडकर चौराहा और बस स्टैंड से होते हुए यात्रा अतिप्राचीन बैजनाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी। जहां कावड़यो द्वारा बाबा बैजनाथ महादेव का जला अभिषेक किया जाएगा। कांवड़ यात्रा का यह चौथा वर्ष है। यात्रा में प्रभारी मत्री कैलाश विजयवर्गीय एवं युटयुबर्स कलाकार भी शामिल होंगे। यात्रा समापन के पश्चात यात्रा में शामिल भक्तों का भोजन चंद्रलीला पैलेस में आयोजित किया गया है। यात्रा मार्ग में आने वाले सभी मंदिरों पर विद्युत सजा कर नगर को भी सजाया गया है।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन