: कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने आज पीएम मित्रा पार्क का किया निरीक्षण, प्रधानमंत्री मोदी 25 अगस्त को कर सकते हैं भूमि पूजन
Kailash Gupta
Wed, Aug 6, 2025
Post views : 147
बदनावर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंदौर संभाग के बदनावर - में प्रस्तावित पीएम मित्रा पार्क का भूमिपूजन 25 अगस्त को करेंगे। सूत्रों के मुताबिक तारीख फाइनल हो चुकी है। उद्योग विभाग ने तैयारी भी शुरू कर दी है।
बदनावर के भैसोला में प्रधानमंत्री के आगमन की तैयारी कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने पीएम मित्रा पार्क का निरीक्षण कर हेलिपैड, सभा स्थल, पार्किंग व सड़कों की ली जानकारी।
25 अगस्त को संभावित दौरे को लेकर दिए ज़रूरी निर्देश। पीएम यहां भूमिपूजन के साथ ही बड़े निवेशकों को जमीन अलॉटमेंट के लेटर भी देंगे। पहली बार भूमिपूजन में ही पूरी जमीन का आवंटन निवेशकों को हो जाएगा। एमपीआईडीसी के कार्यकारी संचालक हिमांशु प्रजापति ने पीएम के दौरे की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी तारीख तय हुई है।
भैंसोला में 2177 एकड़ भूमि पर विकसित हो रहा पार्क। इसे प्रधानमंत्री मोदी के 5-एफ विजन (फार्म टू, फाइबर टू, फैक्टरी टू, फैशन टू, फॉरेन) पर विकसित किया जा रहा है। यानी पार्क में कपास से धागा, धागे से वस्त्र और बिक्री व निर्यात एक स्थान पर होगा। पार्क के लिए एसपीवी भी गठित। इसमें राज्य की हिस्सेदारी 51%, केंद्र की 49% है। निवेश के लिए 19 बड़े ग्रुप ने इच्छा जताई है। 6 हजार करोड़ का निवेश प्रस्तावित है। 2 लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। कई कंपनियों से बातचीत जारी। भैंसोला के पास ही विस्तार पर भी प्लानिंग चल रही है। यहां मेगा पार्क मध्य प्रदेश का एकमात्र विकसित हो रहा उद्योग एरिया है। कलेक्टर के साथ उद्योग विभाग के अधिकारी एवं एसडीएम दीपक चौहान, तहसीलदार सुरेश नागर, टीआई अमित सिंह कुशवाह भी मौजूद थे।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन