Thu 18 Jun 2026

ब्रेकिंग

युवा कांग्रेस कल करेगी धार नगर पालिका कार्यालय का घेराव

जिससे यातायात व्यवस्था परिवर्तित रहेगी

नगर में 26 आवारा कुत्ते पकड़े

महापौर एवं नपा अध्यक्ष पदों के आरक्षण के लिए अधिकारी नियुक्त

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

सुचना

: कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चैतन्य वीर हनुमान मंदिर में किया सुंदरकांड का पाठ

Kailash Gupta

Sun, May 14, 2023
Post views : 117
बदनावर। कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस की प्रचंड जीत पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशियां मनाई वही आतिशबाजी के साथ ढोल की धुन पर झूमते नजर आए कांग्रेस कार्यकर्ता। कल शाम बड़ी चौपाटी स्थित चैतन्य वीर हनुमान मंदिर पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा का पाठ किया एवं भाजपा को सद्बुद्धि देने के लिए बजरंगबली से प्रार्थना की। कांग्रेस नेता शरदसिंह सिसोदिया ने बताया कि कर्नाटक में सरकार वहां कार्यकर्ता और जनता द्वारा बनाई गई है।हमारा इसमें ऐसा कोई योगदान नहीं है, लेकिन हम अंदर से व्यक्तिगत उत्साहित हैं वही भाजपा ने भगवान बजरंग बली के नाम को लेकर चुनाव लडा गया बजरंग बली देवता नहीं थे वह भगवान राम के भक्त थे और वे राम जी के सेवक थे। हम सब भी ऐसे सेवा कर के देश व प्रदेश को आगे ले जा सकते हैं यह शायद बजरंग बली ने हमें सिखाया है न की उनके नाम का उपयोग करना इस मौके पर मनीष बोकड़िया, चेतन सिंह राठौर, प्रकाश निनामा सहित कई कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे। जानकारी कांग्रेस विधानसभा मिडिया प्रभारी अनुप जायसवाल ने दी।

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन