: एच डी एफ सी बैंक द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया, शिविर में एसडीएम चौहान ने भी किया रक्तदान
Kailash Gupta
Wed, Dec 4, 2024
Post views : 139
बदनावर । एच डी एफ सी बैंक द्वारा शाखा परिसर के बाहर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 53 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, शिविर जिला भोज अस्पताल की रेडक्रोस सोसायटी के सहयोग से लगाया गया था। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि शेखर यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय दीपक सिंह चौहान उपस्थित थे। अनुविभागीय अधिकारी दीपक सिंह चौहान ने भी रक्दान किया व लोगो को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया। प्रारम्भ में शाखा प्रबंधक अभिषेक सक्सेना,ऑपरेशन मैनेजर मोहन सिंह ठाकुर,पीयूष जोशी,सचिन गोयल,अतुल मिश्रा,प्रियम शर्मा,प्रसाद मुनिया व अनिल वसुनिया ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन व संयोजन शोएब कुरेशी ने किया। अंत मे शाखा प्रबंधक अभिषेक सक्सेना व ऑपरेशन मैनेजर मोहन सिंह ठाकुर ने आभार माना।Tags :
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन